मध्य प्रदेश की जनजातिया/madhya pradesh ki janjatiya

 


मध्य प्रदेश की जनजातिया


www.specialeducationpedia.in


1 - मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है

 उत्तर - गोंड  

-    गोंड मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति होने के साथ भारत की सबसे बड़ी जनजाति भी है गोंड जनजाति लगभग संपूर्ण मध्यप्रदेश में फैली हुई है विशेष कर पूर्वी - दक्षिणी जिलो में.

 

 

2 - गोंडो की उत्पत्ति किस शब्द से मानी जाती है

 उत्तर – कोंड

-    गोंडो की उत्पत्ति तेलुगु के कोंड़ शब्द से हुई है जिसका अर्थ पर्वत होता है अर्थात यह जनजाति है पर्वतों पर निवास करती है

 

 

3 – दुध लोटावा प्रथा किस जनजाति में प्रचलित है

उत्तर - गोंड

-    मध्य प्रदेश की गोंड जनजाति में भाई का लड़का और बहन की लड़की अथवा भाई की लड़की और बहन का लड़का में विवाह का प्रचलन है जिसे यह लोग “ दूध लौटावा ” कहते हैं

 

 4 - व्यवसाय के आधार पर गोंड जनजाति की  निम्न उपजनजातियां है

 उत्तर - संगरिया

  - ओझा

  -  प्रधान

 

 मध्य प्रदेश की गोंड जनजाति व्यवसाय के आधार पर कई उपजातियो में विभाजित है.

जैसे - लोहे का काम करने वाला वर्ग ( अगरिया )

 मंदिरों में पूजा पाठ करने वाले ( प्रधान )

तथा पंडिताई वा तांत्रिक क्रिया करने वाले ओझा कहे जाते हैं

 


 5 – लामानाई उस व्यक्ति को कहा जाता है जो विवाह करता है

 उत्तर -  सेवा विवाह

-    गोंड जनजाति में वर द्वारा वधु मूल्य नहीं चुकाने की स्तिथी में वह भावी ससुर के यहाँ सेवा करता है जिससे खुश होकर उसे कन्या दे दी जाती है उसे सेवा विवाह कहा जाता है तथा वह व्यक्ति लामानाई  कहलाता है


   

6 - मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मुख्य रूप से कौन सी जनजाति निवास करती है

 उत्तर - भील

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जनजाति भील है जिसका मुख्य सकेंद्रक प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र धार झाबुआ और पश्चिमी निमार में है यह मध्य प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान महाराष्ट्र तथा गुजरात में भी पाई जाती है

 

 

7 - भील शब्द संस्कृत भाषा के किस भाषा से बना है

उत्तर – भिल्ल

भील शब्द संस्कृत भाषा के भिल्ल शब्द से बना है यह भी माना जा सकता है की भील शब्द द्रविड़ भाषा के बील  या बिल शब्दसे आया है जिसका अर्थ तीर होता है

 

 

 

 

8 – भिलो के निवास को क् क्या कहा जाता है

उत्तर – फल्या

 - भील जनजाति के लोग अपने घरों को बड़े आकार में तथा खुले खुले बनाते हैं भील अपने निवास स्थान को फल्या कहते हैं

 


9 - मध्य प्रदेश की जनजाति में अपहरण विभाग अधिक प्रचलित है पाई जाती है मध्य प्रदेश की भील जनजाति में अपहरण विभाग अरशद कन्या का हरण करके विवाह करना बहुत प्रचलित है

 

10 - मध्य प्रदेश की किस जनजाति में लोग गोल गाघेड़ो प्रथा पाई जाती है

  उत्तर – भील

-    मध्य प्रदेश की भील जनजाति दवारा होली के अवसर पर भगोरिया पर्व पर आयोजित किया जाता है

 जिसमे लड़कियां गोल घेरे में नाचती है  उसे तोडकर लड़का पेड पर चड़ने का प्रयास करता है जबकि लड़कियां रूकती है

 


11 – भीलो का यह प्रणय पर्व है

 उत्तर – भगोरिया

-     मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आयोजित भगोरिया हाट भीलों का प्रसिद्ध प्रणय  पर्व है जो होली के अवसर पर आयोजित होता है  इसमें भील युवक युवतिया अपने पसंद के लड़का लड़की से विवाह करते हैं

 


12 - मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में निवासरत मुख्य जनजाति कौन सी है

उत्तर – बैगा

बैगा मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र  में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति है यह मंडला बालाघाट शहडोल तथा सीधी में पाई जाती है जबकि भील पश्चिमी मध्य प्रदेश कोरकू दक्षिणी तथा बंजारा में निवासरत है

 

13 - बेगाओ के द्वारा की जाने वाली कृषि को क्या कहते हैं

उत्तर – बेवार

मध्य प्रदेश की बैगा जनजाति कृषि स्थलों को बदलती रहती है जिसे बेवार या पोंडू कहा जाता है व्यक्ति बारी नामक खेती पध्दति गोंड जनजाति द्वारा अपनाई जाती है

 


14 – साज वृक्ष किस जनजाति का पवित्र वृक्ष है

उत्तर – बैगा

 धर्म और जादू में विश्वास करने वाली  मध्य प्रदेश की बैगा जनजाति साज वृक्ष को पवित्र वृक्ष मानती है क्युकी  इसमें उसके प्रमुख देव बुड़ादेव निवास करते हैं

 


15 - मध्य प्रदेश की भरिया जनजाति के साथ किस क्षेत्र का नाम विशेष रूप से जुड़ा है

उत्तर – पातालकोट

भरिया जनजाति का मुख्य निवास स्थान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का पातालकोट है जो भरिया जनजाति के साथ सदियों से अभिन्न रूप से जुड़ा है यह क्षेत्र बाहरी दुनिया से काटा हुआ है जहा समय रुका हुआ सा प्रतीत होता है

 


 16 – जंगलियो के भी जंगली किसे कहा गया है

उत्तर – भरिया

सन 1981 की जनगणना में पातालकोट के भरिया के जंगलियों के भी  जंगली के नाम से संबोधित किया गया था भरिया शब्द का वास्तविक अर्थ ज्ञात नहीं है

 


 17 - कौन सी जनजाति मध्य प्रदेश में नही पाई जाती है

उत्तर – जरावा अंडमान निकोबार दीप समूह की जनजाति है  जबकिहो तथा संथाल बिहार की जनजाति है

 

 


18 -  कौन सी जनजातीय मध्यप्रदेश में पाई जाती है

उत्तर – बैगा, सहरिया, गोंड, भील,

मध्य प्रदेश सबसे बड़ी जनजाति भील है दूसरी बड़ी जनजाति गोंड है इसके अतिरिक्त वेगाचक क्षेत्र के बैगा तथा उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र की सहरिया जानजाति भी मध्य प्रदेश जनजातियों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है

 

 

19 – बुड़ादेव मध्य प्रदेश के किस जनजाति के प्रमुख देवता है

 बैगा

बैगा मध्य प्रदेश की एक पिछड़ी जनजाति है जो साज वृक्ष को पवित्र मानती है तथा इस पर रहने वाले बुड़ा देव इनमे प्रमुख देव है इन्हें मुर्गी नारियल तथा मदिरा चढ़ाई जाती है

 

 

20 -  मध्य प्रदेश भगोरिया हार्ट का संबंध किससे है

 उत्तर – झाबुआ

 भगोरिया हाट होली के समय भील जनजाति द्वारा मनाया जाता है इस अवसर पर भील युवक एवं युवतिय  अपने जीवन साथी का चुनाव करते हैं यह 7 दिन तक चलने वाला हाट है इसे प्रणय पर्व भी कहा जाता है

 

 

 21 - आदिम जनजाति कोरकू मध्य प्रदेश के किन जिलों में मुख्यतः पाई जाती है

उत्तर – दक्षिणी जिले

 उत्तर मध्य प्रदेश की कोरकू एक आदिम जनजाति है जो मध्य प्रदेश दक्षिणी जिलों में निवास करती है अधिकांश  कोरकू होशंगाबाद पश्चिमी सतपुरा निवाड़ी पूर्वी निर्माण बैतूल छिंदवाड़ा तथा दक्षिण बरार के मैदान तक बसे हैं

 

 

22 - मध्य प्रदेश में सहरिया जनजाति का निवास स्थान है

 उत्तर उत्तर - पश्चिम भाग

मध्य प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों में से एक सहरिया मध्य प्रदेश के उत्तर – पश्चिमी भाग गुना शिवपुरी भिंड मुरैना में पाई जाती है इस जनजाति का मूल निवास शाहबाद जंगल “ कोटा राजस्थान ” है

 

 

 23 - मध्य प्रदेश में कोल जनजाति इस जिला समूह में निवास करती है

 उत्तर – रीवा सीधी सतना

 मुंडा समूह से संबंधित मध्य प्रदेश की कोल जनजाति मुख्यतः प्रदेश के रीवा सीधी शहडोल सतना जबलपुर में निवास करती है

 

 

24 - लोहासुर किस जनजाति का प्रमुख देवता है

उत्तर – अंगरिया

 मध्य प्रदेश की अंगरिया जनजाति का मुख्य देवता लोहासुर है जिसका निवास धधकती हुई भट्टियो से माना जाता है अंगुरिया लोग अपने देवता को काली मुर्गी की भेंट चढ़ते हैं इनका प्रिय भोजन सूअर का माँस है

 

 

25 – पारधी जनजाति किन जिलों में निवास करती है

 उत्तर – भोपाल रायसेन सीहोर

मध्य प्रदेश की पारधी जनजाति बहेलिया श्रेणी की जनजाति है इसकी 8 उपशाखाएं जिसका मध्य प्रदेश में मुख्य निवास भोपाल रायसेन व सीहोर जिले में है

 

 

 26 - मध्य प्रदेश हल्वा जनजाति कहां पाई जाती है

उत्तर – बालाघाट

 मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला हल्वा जनजाति का मुख्य निवासी जिला है जबकि निमाड़ बंजारों का जबलपुर मंडिया का तथा विंध्य क्षेत्र खेरवार जनजाति का निवास क्षेत्र है

 

 

27 - मध्य प्रदेश कौन सी जनजाति कबीर पंथी है

उत्तर –  पानिका

 मुख्यतः छत्तीसगढ़ के विंध्यक्षेत्र की जनजाति है या मध्य प्रदेश के सीधी वा शहडोल पाई जाती है इस जनजाति के लोग कबीर पंथी है यह कबिराहा भी कहलाते है जबकि बंजारा सिख धर्म से प्रभावित जनजाति है

 

 

 28 - मध्य प्रदेश की जनजाति की पंचायत को गोहिया कहते हैं

 उत्तर – मध्य प्रदेश की कोल जनजाति एक प्राचीनतम जनजाति है इसकी पंचायत को गोहिया कहा जाता है जबकि कोलो का मुखिया चौधरी कहलाता है

 

 

 29 - आदिवासी एवं हरिजन कल्याण विभाग की स्थापना कब की गई थी

 उत्तर – 1965 में

 मध्य प्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग को 1964 में स्थापित किया गया जिसका 1965 में बदलकर आदिवासी एवं हरिजन कल्याण विभाग कर दिया गया

 

 

 30 – बैगा पुस्तक के रचयिता कौन थे

 उत्तर – बैरियर एल्विन

 मध्य प्रदेश की अत्यधिक पिछड़ी जनजाति बैगा के ऊपर लिखी गई पुस्तक बैगा के रचयिता बैरियर एल्विन है

 

 

 31 - मध्य प्रदेश सर्वाधिक अनुसूचित जाति में किस जाति के लोग आते हैं

 उत्तर – चमार

मध्य प्रदेश मान्य अनुसूचित जातियों में सबसे अधिक जनसंख्या चमार अनुसूचित जाति की है इसके बाद क्रमशः भंगी वह मोची (रैदास) एवं बलाई जातियों का नंबर आता है

 

 

32 - मध्य प्रदेश की बैगा जनजाति में शहद पीने का पर्व मनाया जाता है यह कितने वर्ष बाद आता है

 

उत्तर – 9 साल

 मध्य प्रदेश की अत्यंत पिछड़ी जनजाति बैगा में शहद पीने का पर्व मनाया जाता है जो 9 साल में एक बार आता है इस अवसर पर कोई लड़का या लड़की किसी को शायद लगा दे तो उसका विवाह बिना किसी अड़चन के हो जाता है

 

 

34 – मध्य प्रदेश की गोंड जनजाति किस भाषा का परिवार है

उत्तर – द्रविडियन

गोंड मध्य प्रदेश की दूसरी ओर भारत की सबसे बड़ी जनजाति जिसके 50 से अधिक उप शाखाएं हैं गोंड जनजाति द्रविडियन परिवार की है

 

 

 35 - किस जनजाति में पडियार और भूमका को आति सम्मान प्राप्त है

 उत्तर – कोरकू  

 मध्य प्रदेश की कोरकू जनजातीय प्रदेश के दक्षिणी जिलो  होशंगाबाद बैतूल छिंदवाड़ा आदि निवास करती है कोरकूओं में पडियार और भूमका को अति सम्मानीय दृष्टि देखा जाता है

 

 

 

 36 – कोरकू का शाब्दिक अर्थ क्या है

उत्तर – मनुष्य का समूह

मध्य प्रदेश की कोरकू जनजाति मुण्डा या कोलेरियन जाती की प्रशाखा है कोरकू का शाब्दिक अर्थ मनुष्य का समूह होता है कोरकू चिन्ह (टोटम ) से बंधा है तथा इसमें समगोत्री विवाह वर्जित है  

 

 

 

38 जनजाति है गांव या शहर के समीप अपना अलग मोहल्ला बसाकर रहते हैं जिसे क्या   कहा जाता है

उत्तर – टोला  

मध्य प्रदेश की कोल जनजाति एक प्राचीनतम जनजाति है जिसका उल्लेख ऋग्वेद में लगाकर उपनिषद पुराण का संस्कृत ग्रथो में भी किया गया है कोल जनजाति  गांव या शहर के समीप अपना अलग मोहल्ला बस कर रहते हैं जिसे  टोला कहा जाता है

 

 

39 - मध्य प्रदेश के पातालकोट को निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सा सही है

उत्तर –  इसका क्षेत्र 79 के वर्ग किलोमीटर की गहरी खाई है

   पातालकोट में भरिया जनजाति रहती है

   इसमें सूरज देर से आता है और जल्दी डूब जाता है

 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंदर आने वाला पातालकोट क्षेत्र प्रगति की एक अद्भुत रचना है यह 79 वर्ग किलोमीटर की गहरी प्राकृतिक खाई है जिसमें भरिया जनजाति के लोग निवास करते हैं यहां पर सूर्य देव देर से दिखाई देते हैं तथा जल्दी अस्त हो जाता है इस क्षेत्र में लगभग 23 गांव बसे हैं

 

 

 40 - कोयला भूतिस कहलाते हैं

 उत्तर – नाचने गाने वाले गोंड

 नाचने वाले गोंड कोइला भुतिस कहलाते हैं लोहे का काम करने वाले वर्ग अंगरिया मंदिर में पूजा पाठ करने तथा पूजा का काम करने वाला प्रधान पंडिताई ही तथा तांत्रिक क्रिया करने वाला ओझा बड़ाईगिरी का काम करने वाले सोलाहस कहलाते हैं

 

 

41 - प्रदेश की किस जनजाति का उल्लेख पौराणिक ग्रंथो में मिलता है

उत्तर –  भील

 कोल व भील दोनों का कोल जनजातीय मुंडारी अथवा कोल वर्ग की है अस्ट्रिक भाषाई परिवार से आती है ऋग्वेद मत्स्य पुराण अग्नि पुराण विष्णु पुराण हरिवंश पुराण महाभारत तथा रामायण में भी कोल जनजाति का उल्लेख मिलता है भील जनजाति का उल्लेख महाभारत रामायण में है

 

 

 43 – लहंगी एवं दुलदुल घोड़ी नृत्य किस जनजाति संबंधित है

उत्तर – सहरिया जनजाति से

 

 

44 – लकड़बग्घा एवं जिंदवा किस क्षेत्र के प्रमुख लोकनाट्य हैं

उत्तर – बघेलखंड

बघेलखंड इसके अलावा मनसुखा हिंगोला रास व नौटंकी भी इस क्षेत्र के प्रमुख लोक नाट्य हैं

 

 

 45 – फेफरिया एवं मंडलिया नाच किस क्षेत्र के लोक नृत्य है

 उत्तर – निमाड़

  निमाड़ में काठी आडा खड़ानाच व् डंडा  नाच तथा गणगोर भी

 प्रमुख लोक नृत्य है

 



47 - वर्ष 2001 में जापानी यात्रा पर गए किस लोक कलाकार की मृत्यु हुई थी

उत्तर – जनगण सिंह श्याम

जनगण सिंह श्याम गोंडी चित्रकला के कलाकार थे पारंपरिक चित्रकला के आदिम रूपों को रोगों को कागज और कैनवास पर उतर 1985 में शिखर सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं

 

48 विश्व में प्रथम कंघी के अविष्कारक के रूप में जाना जाता है

 

उत्तर - बंजारा मध्य प्रदेश की एक धुमन्तु जनजाति है जो बालद लाते थे यह अभी आदिम कबीलाई संस्कृति को मानते हैं सिख धर्म को मानने वाली बंजारा जनजाति को विश्व में प्रथम कंघी के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है

 

 

50 मोटाकोईतुर किसकी उप जनजाति है

उत्तर – मंडिया

 

 

53 निम्न लिखित में से कौन - सी जनजाति मध्य प्रदेश में है

  जरावा , हो , भील , संथाल

 

उत्तर – भील

 भील मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजाति है भील शब्द की उत्पत्ति तमिल भाषा के शब्द बिल्लुवर से हुई है जिसका अर्थ धनुष प्रदेश में भील जनजाति का निवास पश्चिम क्षेत्र विशेष कर झाबुआ अलीराजपुर धार खरगोन एवं बड़वानी जिला में है जिसे प्रदेश का सर्वाधिक बड़ा जनजातीय परिक्षेत्र होने गौरव प्राप्त है

 

 54 - निम्नलिखित में से कौन सी जनजातीय मध्य प्रदेश में पाई जाती है

 उत्तर – बेग, सहरिया, गोंड, संथाल,

 

 

 55 –बुडा देव मध्य प्रदेश के जनजाति के प्रमुख देवता हैं

 उत्तर – बैगा

  –     बुडा देव बैगा जनजाति के प्रमुख देवता है जो साजा वृक्ष में निवास करते हैं

 

56 – मध्य प्रदेश के किस जिले में जनजातियों की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है

उत्तर – झाबुआ

उत्तर प्रदेश झाबुआ जिले में सर्वाधिक जनजाति निवास करती है जो जिले की कुल  जनसंख्या का 85.69 प्रतिशत भाग है 1991 की जनगणना के अनुसार यहां 9,68,372 जनजातीय लोग रहते है

 

 

57 – भरिया जनजाति मध्य प्रदेश किस जिले में पाई जाती है

उत्तर – छिंदवाड़ा

भरिया जनजाति मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा जिले में पाई जाती है इसकी अन्य प्रमुख उपजातियां - भूमिया , हुईहार ,पंडो है

 

 

58 मध्य प्रदेश सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है

उत्तर -  भील

प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति भील है कल जनजाति जनसंख्या में इसका योगदान

 

 

 58 - मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है

 उत्तर - भील

 मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति भील है कुल जनजाति जनसंख्या में इसका योगदान लगभग 38% है भैलो की सर्वाधिक जनसंख्या झाबुआ. जिले में पाई जाती है इसके बाद धार, बडवानी, खरगोन जिलो में स्थान आता है भीलो का प्रमुख त्योहार भगोरिया है

 

 

 

 

 

 

 59 - मध्य प्रदेश में किस जनजाति के लोगों के अधिकतम जनसंख्या है

 उत्तर - गोंड

 मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ विभाजन के पूर्व सर्वाधिक बड़ी जनसंख्या गोंड थी लेकिन 2021 की  जनगणना के अनुसार अब सर्वाधिक जनसंख्या भील जनजाति की हो गई अर्थात प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति का दर्जा भील को प्राप्त है

 

60 - कौन सी जनजाति मध्य प्रदेश नहीं पाई जाती

उत्तर -  टोडा

टोडा जनजाति तमिलनाडु में पाई जाती है

 

 


Post a Comment

0 Comments